recent posts

पहाड़ी सब्जी फिडलहेड फर्न (लिंगुड़ा) - उपयोग, फायदे तथा प्रकार

Fiddlehead Fern

आज हम इस सत्र में एक ऐसी प्राकृतिक चीज के बारे में बात करेंगे जिसका नाम फिडेलहेड लिंगुड़ है। आप लोगों मैं से अधिकतर लोगों को इस पदार्थ के बारे में पता होगा जिसकी सब्जी भी बनाई जाती है। और यह आमतौर पर उगाई नहीं आती है यह प्राकृतिक रूप से अलग-अलग स्थानों में पाई जाती है। क्योंकि हम भी इसे बचपन से खाते आ रहे हैं, इसलिए मैंने इसे समझने की कोशिश की है। हम से पहले हमारे बुजुर्ग लोग भी से बचपन से खाते आ रहे हैं। इस पदार्थ के वैसे तो कोई दुष्प्रभाव नहीं है कोई भी व्यक्ति इसे खा सकता है। ये एक प्राकृतिक खाद्य पदार्थ होते हैं और पौष्टिकता से भरपूर होते हैं। 

इस पौधे का नाम —

पहाड़ी क्षेत्रों में - लिंगडा या लिंगुड़ 

वैज्ञानिक नाम- Fiddlehead Fern (फिडेलहेड)

और यह पदार्थ लिंगुड़ फिडेलहेड (Fiddlehead Fern) दो प्रकार के पाए जाता है एक जो जिसका उपयोग हम सब्जी बनाने मैं करते हैं तथा दूसरा प्रकार इसका विषैला होता है और दोनों ही दिखने में थोड़ा बहुत अलग-अलग लगते हैं। लेकिन अगर आप इस चीज की सब्जी बनाओगे तो उससे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि कौन सी पदार्थ की सब्जी बनाई जाती है और कौन से पदार्थ की सब्जी नहीं बनाई जाती है। 

Fiddlehead Fern (लिंगुडा) बनावट

अब बात करते हैं इनकी (Fiddlehead Fern) बनावट किस प्रकार की होती है। और जितने मेरे पास इनके चित्र उपलब्ध होंगे मैं उन्हें इसी में आपको दिखा दूंगा जिससे आप समझ जाएंगे कि यह किस प्रकार का होता है।

खाने योग्य लिंगुड़ा - सबसे पहले बात करते हैं कि किस लिंगुडा उनकी सब्जी बनाकर खाते हैं। जो खाने योग्य लंगूर होगा वह कुछ इस प्रकार दिखेगा— 

  1. इस पौधे के ऊपर टॉप में गोल‌ मुड़ी हुई तना होगा।
  2. इस पौधे के बाहरी आवरण पर छोटे छोटे काले बाल जैसे होंगे।
  3. यह पौधा अधिकतर पानी वाली जगहों में पाया जाता है।
  4. यह पौधा अधिकतर समूहों में पाया जाता है।
  5. इस पौधे का रंग गहरा हरा होता है।

विषैला लिंगुड़ - अब बात करते हैं इस पौधे की दूसरी प्रजाति जोकि विषैला होता है तथा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसे खाने से किसी भी व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। इसलिए अधिक जानकारी के साथ ही आप इसका उपयोग करें। इस विषैला निर्गुण कुछ इस प्रकार दिखता है— 

  1. यह खाने योग्य लिवन के बिल्कुल विपरीत होता है, इसका ऊपरी सिरा गोल मुंडा हुआ नहीं होता है बल्कि बाहर की ओर होता है। 
  2. इस विषैले लिंगुड़ केतनो पर काले बाल जैसे नहीं पाए जाते हैं।
  3. इस पौधे का रंग मध्यम हरा तथा हल्का सफेद होता है।
  4. और यह पौधा भी वही पाया जाता है जहां खाने योग्य वाला लिंगुड़ पाया जाता है। 
पहाड़ी सब्जी फिडलहेड फर्न (लिंगुड़ा) - उपयोग, फायदे तथा प्रकार
 Fiddlehead Fern (फिडेलहेड) के फायदे

अगर अब बात करें इस पौधे के फायदे क्या है। जैसा कि आप पहले से ही हो जानते हो कि हरी-भरी सब्जियों के कितने ज्यादा फायदे हैं, उसी तरह इस सब्जी के भी काफी ज्यादा फायदे हैं। क्योंकि आप यह जान ले कि पहले के लोग इसे बचपन से खाते आ रहे हैं और वह अभी तक स्वस्थ और तंदुरुस्त हैं। नाही‌ उनके आंखों में कोई कमजोरी आई है ना ही उनके हाथ पैरों में कमजोरी आई है। तो आप इससे यह अंदाजा लगा सकते हैं कि इस पौधे की सब्जी के कितने फायदे हैं स्वास्थ्य के लिए। 

पोषण में

 फिडलहेड में विटामिन ए, सी, और के साथ-साथ बी कम्प्लेक्स विटामिन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, बेटा-कैरोटीन, और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। इन्हें सेवन करने से शरीर को उचित पोषण मिलता है और सेहत बनी रहती है। 

weight loss 

 फिडलहेड में फाइबर और पोषक तत्व मौजूद होने से ये वजन नियंत्रण में मदद करते हैं। ये महसूस करने में मदद करते हैं कि आपको भोजन के बाद लंबा समय तक भूख नहीं लगती, जिससे खाने की मात्रा कम होती है और वजन नियंत्रण होता है।

पाचन शक्ति अच्छी 

फिडलहेड में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सुधारता है और पेट से संबंधित समस्याओं को कम करता है। इससे पाचन ठीक होता है और कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती।


पहाड़ी सब्जी फिडलहेड फर्न (लिंगुड़ा) - उपयोग, फायदे तथा प्रकार पहाड़ी सब्जी फिडलहेड फर्न (लिंगुड़ा) - उपयोग, फायदे तथा प्रकार Reviewed by education hub.in on August 01, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.
Join WhatsApp