recent posts

मोटा होने का रामबाण उपाय या इलाज (पुराणों और इतिहास के अनुसार)

 वजन बढ़ाने के रामबाण उपाय (weight gain)

तो आज हम इस सत्र (Session) में हम मोटे होने का या पतलेपन से छुटकारा पाने के लिए रामबाण उपाय के बारे में बात करेंगे। यह उपाय आपको वेदों में और पुराणों में भी मिल जाएंगे और यह आपने अपने जीवन और अपने आसपास भी अनुभव किया होगा। जैसा कि आप लोगों ने you tube में सुना तथा देखा होगा और विभिन्न website में पढ़ा भी होगा, कि मोटे होने के लिए अर्थात weight gain करने के लिए प्रतिदिन अंडा, मांस, मछली, काजू, किसमिस, केला आदि पदार्थों का सेवन करें करके। भले ही यह सब प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इसे हर दिन खरीद कर (afford) नहीं खा सकते हैं।

 वैसे तो यह सभी लोग जानते हैं की इन सभी पदार्थों का अगर प्रतिदिन सेवन करेंगे तो तबीयत में खराबी जरूर आती है। और दुनिया में भिन्न भिन्न प्रकार के लोग रहते हैं जैसे कुछ लोग शुद्ध शाकाहारी होते हैं वे मांस मछली अंडा जैसे पदार्थों का सेवन करना पसंद नहीं करते। ऐसे मैं तो क्या वे लोग कभी मोटा नहीं होंगे क्या? ऐसा कुछ नहीं होता हर कोई व्यक्ति मोटा हो सकता है। 

मोटा होने का रामबाण उपाय या इलाज (पुराणों और इतिहास के अनुसार)

इन प्रोटीन युक्त पदार्थों की हानियां या रोचक तथ्य

  1.  ★ ज्यादातर लोग इतना भी नहीं कमाते हैं कि वह प्रतिदिन मांस, अंडा, मछली, काजू, किसमिस इत्यादि पदार्थों का सेवन या खा सकें। यदि इतना ही ज्यादा पैसा या इनकम होती तो वह चिकित्सकों दवाई प्रोटीन जैसे चीजों से मोटे या weight gain कब के कर लेते। 
  2. ★ प्रतिदिन प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन करने से हमारे शरीर को बहुत से प्रकार की हानियां उठानी पड़ सकती हैं जैसे— 
  3. ★प्रतिदिन मांस, अंडा का सेवन करने से पाचन क्रिया में दिक्कत आ जाती है।
  4. ★ प्रतिदिन काजू, किसमिस खाने से शरीर के अंदर ज्यादा गर्मी होने के कारण दाने, पेट खराब इत्यादि मुस्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। 
  5. ★और कुछ लोगों का कहना ही होगी है कि हर रोज घी भी खाएं क्योंकि उनका कहना है घी में saturated fats और कैलारी होती है, बात तो यह सत्य है लेकिन यह चीजों को खाने की इच्छा भी तो करनी चाहिए तथा पचनी भी चाहिए।
  6. ★जितनी कैलोरी एक मनुष्य के लिए जरूरी होती हैं वह रोज के खाने से भी मिल जाती हैं। 

मोटा होने का रामबाण उपाय 

अब बात करते हैं मोटा होने का रामबाण उपाय। कोई भी ऐसा शॉर्टकट कदम ना उठाएं जिससे आपको यह लगेगा कि इसे अपनाने से हम जल्दी मोटा अर्थात weight gain कर लेंगे। इससे आपको बहुत सारी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है हेल्थ रिलेटिव। जो उपाय मैं आपको बताने जा रहा हूं उसे प्रयोग करके आपको 1 महीने के अंदर में ही फरक दिखना शुरू हो जाएगा, यह उपाय या इलाज प्रकृति तथा आपके रोजमर्रा के जीवन से ही संबंधित है— 

(1)  प्रतिदिन सुबह व्यायाम 

 पहला उपाय यही है कि हमें सुबह धूप निकलने से पहले आधा घंटा व्यायाम जरूर करना चाहिए इससे आपके शारीरिक अंग विकसित होंगे और सारे पार्ट्स खुलने लगेंगे। व्यायाम करते वक्त ज्यादा कपड़े ना पहने क्योंकि (पुराणों के अनुसार भी) सुबह की हवा शरीर पर लगनी जरूरी मानी जाती है। सुबह की हवा से आपको ऊर्जावान महसूस होगा जिस कारण आप पूरे दिन भर अच्छे मन से काम करोगे और अच्छा खाना खाने लगोगे। जैसा की मैं हर बार बताता हूं कि हर रोज (meditation) ध्यान करना बहुत जरूरी होता है, इससे आपकी आंतरिक शक्ति बढ़ती है। व्यायाम या एक्साइज करने से आपके भूख में वृद्धि भी होगी।

(2) नियमित संतुलित भोजन

जैसा आप लोग हर रोज खाने में जो फल फूल सब्जी खाते हो बस आपको वही खाना है लेकिन बस उसकी मात्रा को दिन प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा बढ़ाना होगा (खाना खाते वक्त एक रोटी एक्स्ट्रा)। खाने में शाकाहारी लोग अधिक मात्रा में सब्जियाँ खाएं, जैसे — प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, बीन्स, ब्रोकली, और आलू। इनमें पौष्टिकता होती है, और वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। और वही व्यक्ति जो मांस‌ का सेवन भी करते हैं वह अपने इच्छा अनुसार मांस अंडा मछली आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं लेकिन एक नियमित मात्रा में। और साथ ही में काजू, किसमिस, बादाम, केला का सेवन कर सकते हैं जब भी आपका बजट हो वरना कोई इतना भी जरूरी नहीं है कि खाने ही हैं करके। 

मोटा होने का रामबाण उपाय या इलाज (पुराणों और इतिहास के अनुसार)

(3) क्या खाएं (फल, सब्जियां, अन्य चीजें) 

वैसे इतने भी महंगे फल और सब्जियां खाने की भी जरूरत नहीं होती है। बस आप उन्हें फल और सब्जियों को खाएं जो सीजन (season) के हिसाब से होती हैं, ना कि जो बे मौसमी होती हैं जो बे मौसमी फल और सब्जियां होती हैं वह ज्यादातर केमिकल युक्त होते हैं। क्या पता आप इन्हीं कैमिकलो की वजह से आप हेल्दी नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए उन्हीं फल और सब्जियों का सेवन करें जिसका जिस समय सीजन (season) चल रहा होता है। ज्यादातर हरी सब्जियों पर अपना फोकस करें क्योंकि हरी सब्जियों के फायदे तो आपको पता है ही जैसे खून में वृद्धि, चेहरे में निखार लाना, आंखों की रोशनी तेज करना इत्यादि। फल फूल और सब्जियों के अलावा अगर आपके आसपास यह चीजें भी उपलब्ध हैं तो इनका सेवन भी जरूर से करें क्योंकि ये चीजें प्राकृतिक हैं बिना केमिकल वाले — (1) दूध, (2) दही, ‌(3) देशी घी, (4) मक्खन। यह सब चीजें तो खानी जरूरी है क्योंकि यह सब चीजें मैं पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन विटामिन होते ही हैं। और इनका सेवन करने से शरीर में ताकत की वृद्धि होती है। और ये चीजें हर कोई खा सकता है क्योंकि हर किसी के बजट में यह चीजें उपलब्ध हैं। 

मोटा होने का रामबाण उपाय या इलाज (पुराणों और इतिहास के अनुसार)

निष्कर्ष या निचोड़

जैसा कि उपर हमने पढ़ा या देखा कि किस तरह हम अपने को कैसे पतले से मोटे अर्थात हेल्दी शरीर में कैसे बदलना चाहिए। जिस तरह मैंने आपको बताया कि मोटे होने के लिए जो आपने वह बताया जा रहा है सिर्फ प्रोटीन खाओ प्रोटीन खाओ तो यह सब चीजों से ज्यादा जरूरी है, वह है नियमित दिनचर्या में व्यायाम (excise) और अच्छे खानपान जोकि साधारण रूप से सुख को प्राप्त हो जाता है और उसके साथ दूध, दही, घी, मक्खन का भी आप सेवन जरूर करें। क्योंकि आप लोग अपने आसपास देखते होंगे कि जो लोग यह चीजें खाते हैं उनमें ताकत या क्षमता भी अधिक होती है और देखने में भी हस्ट-पुस्ट लगते हैं। 

मोटा होने का रामबाण उपाय या इलाज (पुराणों और इतिहास के अनुसार) मोटा होने का रामबाण उपाय या इलाज (पुराणों और इतिहास के अनुसार) Reviewed by education hub.in on July 19, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.
Join WhatsApp