recent posts

जीवन भर स्वस्थ रहने के लिए करें ये 5 मुख्य उपाय या नियम - healthy zyan

 स्वस्थ्य जीवन (healthy life)

जीवन भर स्वस्थ रहने से अभिप्राय जीवन भर बॉडी बना कर रहने से नहीं है, जीवन भर स्वस्थ रहने से अभिप्राय यह है कि हमें हमेशा स्वस्थ रहना है, चाहे आप मोटे हो या पतले हो या कैसे भी हो लेकिन अगर आप हमेशा ऊर्जावान महसूस कर रहे हो तो इसका मतलब यह है कि आप एक स्वस्थ मनुष्य हो। स्वस्थ शरीर से आशय यह है कि आप मानसिक रूप से शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं। 

जीवन भर स्वस्थ रहने के लिए करें ये 5 मुख्य उपाय या नियम - healthy zyan

एक स्वस्थ मनुष्य वही है जो हमेशा ऊर्जावान दिखता हो और कार्य क्षमता में भी ऊर्जावान हो। एक स्वस्थ मनुष्य की पहचान उसका शारीरिक बनावट नहीं होता है, एक स्वास्थ्य मनुष्य की पहचान आप इन चीजों को देख कर या महसूस कर पता लगा या पता कर सकते हो — 

  1. एक स्वस्थ मनुष्य के चेहरे पर हमेशा एक तेज (चमक) बना रहेगा। 
  2.  एक स्वस्थ मनुष्य हमेशा हर कार्य के लिए ऊर्जावान रहेगा।
  3. एक स्वस्थ मनुष्य की पहचान उसका शारीरिक बनावट नहीं होता एक मोटा या पतला मनुष्य भी हमेशा स्वस्थ रह सकता है। 
  4. एक स्वस्थ मनुष्य के चेहरे पर कभी भी मायूसी या ढीलापन नहीं झलकता है।
  5. एक स्वस्थ मनुष्य की पहचान इस बात पर भी लगाई जा सकती है अगर वह मनुष्य आपके आसपास हो तो उसकी अनुभूति (वाइब) से आप भी ऊर्जावान महसूस करने लगोगे।
  6. एक स्वस्थ मनुष्य की पहचान उसकी आदतों से उसकी स्वस्थता का पहचान कर सकते

स्वस्थ रहने के घरेलु उपाय
स्वस्थ रहने के  उपाय

हमें स्वस्थ रहने के लिए क्या करना चाहिए?

जीवन भर स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें कुछ नियमों का पालन जीवन भर करना होगा जिससे आप हमेशा स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करोगे। ऐसा नहीं है कि अगर आप मोटे हो तो आपका पतला होना पड़ेगा और अगर आप पतले हो आपको मोटा होने पड़ेगा, ऐसी अवधारणा मत रखिए। एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए कुछ नियमों को लागू करना आवश्यक होता है, जैसे —

(1) नियमित व्यायाम (regular exercise)

स्वस्थ जीवन जीने के लिए सबसे पहला कदम है प्रतिदिन हमें अपने शरीर के लिए व्यायाम करना होगा। इस काम भरे जीवन में हमें प्रतिदिन अपने शरीर के लिए कम से कम आधा घंटा या एक घंटा निकालना ही पड़ेगा। क्योंकि अगर जिस शरीर को लेकर आप नियमित काम करते हो अगर आप उसी शरीर को समय नहीं दे पा रहे हो तो यह निश्चित है कि आपका शरीर एक ना एक दिन बीमार या कमजोर जरूर पड़ेगा। 

नियमित व्यायाम में यह कुछ मुख्य हैं— 

  • 1. प्रतिदिन थोड़ा समय निकालकर मेडिटेशन जरूर करें।
  • 2. 10 मिनट प्रतिदिन योगा के लिए समय अवश्य निकालें।
  • 3. व्यायाम के अंतर्गत आपका शारीरिक और मानसिक दोनों व्यायाम आएंगे।
  • 4. व्यायाम के लिए एक अलग स्थान जरूर सुने जहां आप को शांति मिले। 

(2) संतुलित आहार (balanced diet)

हमें स्वस्थ रहने के लिए क्या खाना चाहिए? - जैसा की आप लोगों को भी यह पता है कि जीवन जीने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज आहार होता है। अगर हम उसी आहार को संतुलित आहार में बदल दें तो आपका जीवन हमेशा स्वस्थ ही रहेगा। जैसा कि आजकल फास्ट फूड ने अच्छे आहार की जगह ले ली है क्योंकि हर व्यक्ति आजकल स्वच्छ आहार की जगह यह कचरा खाने पर लगे हैं। लेकिन अगर आपको जीवन भर बीमारी मुक्त रहना है तो आपको प्राकृतिक खानपान पर ज्यादा ध्यान देना होगा, ऐसा भी नहीं है कि फास्ट फूड बिल्कुल ही ना खाएं जब भी आपका मन करता है महीने में चार पांच बार खा सकते हैं। लेकिन अगर आप ज्यादा से ज्यादा खाना प्रकृति से लेते हो तो वह आपके लिए एक स्वास्थ्य चयन होगा। 

जीवन भर स्वस्थ रहने के लिए करें ये 5 मुख्य उपाय या नियम - healthy zyan

 संतुलित आहार में यह कुछ मुख्य है— 

  • 1. प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर ले।
  • 2. अपने आहार में फल, सब्जी, दूध, दही और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल जरूर करें।
  • 3. और साधारण खाना खाए ऐसा खाना ना खाएं जिसमें ज्यादातर मसालों का उपयोग होता हो या किया गया हो।
  • 4. ज्यादा मसालों में बनने वाले खाने को आप कम मसाला रखकर भी बना सकते हो जो कि आपको हमेशा स्वस्थ रखेगा।
  • 5. खाने में हफ्ते में 4 दिन हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें।
  • 6. ब्रेकफास्ट हमेशा अच्छा और जम कर खाएं क्योंकि उसके बाद हमें दिन घर काम में व्यस्त रहना पड़ता है। लेकिन डिनर को हमेशा हल्का ही लें।

(3) मानसिक स्वास्थ्य का देखभाल

 मानसिक स्वास्थ्य का देखभाल सबसे जरूरी होता है क्योंकि हर बीमारी इंसान के दिमाग सही पनपती है, इसलिए मनुष्य को हमेशा सकारात्मक रहना चाहिए और नकारात्मक चीजों से दूरी बनाए रखनी चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य के लिए आपको यह करना चाहिए—

  • 1. प्रतिदिन मेडिटेशन जरूर करें। इससे आपके सारे नकारात्मक विचार नष्ट हो जाएंगे।
  • 2. सामाजिक संपर्क, ज्यादा से ज्यादा ऐसे समाज में रहने की कोशिश करें जहां सकारात्मक चीजें हो।
  • 3. अगर कभी तनाव भी हो जाए तो ऐसे स्थान में घूमने जाएं जहां शांति हो और पेड़ पौधे हो और आसपास पशु पक्षियों भी हो। 
  • 4. प्रतिदिन जब भी सुबह या शाम समय मिले तो 15,20 मिनट घूम लेना चाहिए।

(4) महीने में एक बार ट्रिप या ट्रैकिंग

अगर आप जीवन अच्छे से व्यतीत करना चाहते हैं तो आपको जरूर से महीने में एक बार कहीं ट्रिप पर या प्राकृतिक या पहाड़ वाली जगहों पर घूमने चले जाना चाहिए क्योंकि इससे आपकी स्टैथ या मजबूती का पता भी लग जाएगा। और ऐसे घूमने से आपने नहीं जगहों और नई नई चीजों को अनुभव करोगे जिससे आपके मन का विकास होगा और ज्ञान की वृद्धि होगी। इसमें आप यह कर सकते हैं—

  • 1. आपके लिए ट्रैकिंग बेस्ट होगी क्योंकि इसमें आपको पैदल यात्रा करने को मिलेगी।
  • 2. आप इसमें एडवेंचर का पूरा आनंद या अनुभव ले सकते हो।
  • 3. ट्रैकिंग करने में आपकी पूरी बॉडी काम करने लगती है क्योंकि पैदल जाने में पांव से सर तक सारे अंग जागरूक हो जाते हैं। 
  • 4. और ट्रेनिंग के बाद आप कुछ अच्छा महसूस करने लगोगे। और जो कार्य आप करते हो उसमें आपका मन और अच्छा लगेगा जिससे आपको खुशी मिलेगी।

(5) गलत चीजों से दूरी (avoid wrong thing)

 गलत चीजों से दूरी का तात्पर्य गलत पदार्थों और गलत संगतियों से है। क्योंकि अगर आप दूषित पदार्थ जैसे- तंबाकू, मदिरा, धूम्रपान आदि पदार्थों का सेवन करते हैं तो उससे आप का शरीर दूषित होगा, इन पदार्थों से आपकी इम्यूनिटी शक्ति मैं भी गिरावट आएगी और आप जल्दी से बीमार भी पडने लगोगे। और इन चीजों का सेवन करने से आप कभी अपने मन को एकाग्र भी नहीं कर सकते हैं। 

  • 1. धूम्रपान या तंबाकू के सेवन आपको फेफड़ों और हृदय संबंधी बहुत सारे रोग हो सकते हैं। 
  • 2. मदिरा पीने से आपका दिमाग संतुलित नहीं रह पाता जिस कारण स्वास्थ्य बिगड़ने में देरी नहीं लगती।
  • 3. अगर आप तंबाकू, मदिरा और धूम्रपान जैसे गलत चीजों का सेवन नहीं करेंगे तो आप जीवन भर स्वस्थ भी रहेंगे। और आपके कार्य क्षमता मैं और अधिक इजाफा होगा।
  • 4. धूम्रपान करने वाले लोग अक्सर थोड़ा सा पैदल चलने में उनकी सांस फूलने लगती हैं, और मुंह में से बदबू जिससे अन्य लोग उनसे दूरी बनाना उचित समझते हैं। 

निष्कर्ष (conclusion)

ऊपर दिए गए ये 5 उपाय या नियम अगर आप लोग प्रतिदिन फॉलो करते हैं तो जीवन भर हमेशा एक स्वस्थ जीवन जीने में कोई कठिनाई नहीं होगी। अगर प्रतिदिन यह उपाय करके भी अगर कोई मनुष्य स्वास्थ्य जीवन यापन नहीं कर पा रहा है तो इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। फिर तो उसका एक ही मतलब हुआ कि वह एक बेकार किस्मत लेकर धरती पर उतरा है। 
                                                    धन्यवाद 🙏

जीवन भर स्वस्थ रहने के लिए करें ये 5 मुख्य उपाय या नियम - healthy zyan जीवन भर स्वस्थ रहने के लिए करें ये 5 मुख्य उपाय या नियम - healthy zyan Reviewed by education hub.in on July 17, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.
Join WhatsApp